फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   127th staging of Ramlila kicks off amidst rain

Pauri News: बारिश के बीच रामलीला के 127वें मंचन का शुभारंभ

Mon, 12 Oct 2026 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 12 Oct 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
127th staging of Ramlila kicks off amidst rain
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला के 127वें मंचन का रविवार रात को कमलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शुभारंभ हुआ। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला देखने पहुंचे। पहले दिन कैलाश लीला, राम जन्म, ताड़का वध, मारीच तारण और सुबाहु वध के प्रसंगों का मंचन किया गया।

मेयर आरती भंडारी ने शिव-पार्वती की स्तुति कर रामलीला का शुभारंभ किया। भगवान श्रीराम की आरती के साथ पहले दिन की लीला संपन्न हुई। वसुधा और प्रिया की जोड़ी ने गीतों की प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बनाया। राम की भूमिका अभिषेक रावत, लक्ष्मण की पवन जोशी, शिव की हरीश पुरी, पार्वती की आरुषि डोभाल और रावण की विजय मोहन उनियाल निभा रहे हैं। संगीत निर्देशन वीरेंद्र रतूड़ी कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मणि मिश्रा सहित पदाधिकारी और सदस्य आयोजन में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed