फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Government tricked youth in the name of job'

‘सरकार ने नौकरी के नाम पर युवाओं से किया छलावा’

Sat, 07 Nov 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
'Government tricked youth in the name of job'
युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर बेरोजगार युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर छलावा करने का आरोप लगाया। युवा कांग्रेस ने युवाओं को जल्द रोजगार नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ‘पूछता है उत्तराखंड’ कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर पौड़ी पहुंचे। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में भुल्लर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल साबित हो चुकी है। सरकारी विभागों में लाखों पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार नियुक्ति प्रक्रिया शुरू ही नहीं कर रही है। प्रवासियों को भी रोजगार देने के नाम पर सरकार फेल साबित हो गई है। इस मौके पर छात्रनेता प्रतीक बिष्ट 30 से अधिक समर्थकों के साथ यूथ कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रभारी कमलकांत, जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, योगेंद्र कुमार, पार्टी जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, मोहित सिंह, नितिन बिष्ट, संजना गुजराल, नवलकिशोर, कमला रावत, भरत सिंह और मुकेश बिष्ट आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed