फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIS mapping of natural drinking water sources of the district

जनपद के प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की होगी जीआईएस मैपिंग

Fri, 06 May 2022 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 09:33 PM IST
विज्ञापन
GIS mapping of natural drinking water sources of the district
जल शक्ति अभियान की जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने चिह्नित प्राकृतिक पेयजल स्रोतों की जीआईएस मैपिंग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने 15 दिनों में स्रोतों के जीआईएस मैपिंग की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में अधिकारियों को तैयारी के साथ नहीं आने पर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि आगामी बैठक में बिना तैयारी आने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने कहा अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्द्धन को लेकर जिले में कई कार्य किए जाने हैं। इसके लिए जन जागरूकता सबसे पहला कार्य है। किए गए कार्यों पर कलर कोड व सूचना पट्ट अनिवार्य रूप से लगाएं। साथ ही पूर्ण हुए कार्यों पर जीओ टैग लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने डीपीआरओ जितेंद्र कुमार को जल संरक्षण के प्रचार-प्रसार के लिए वॉल पेंटिंग व पोस्टरों के माध्यम जन जागरूकता के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, सीविल एवं सोयम डीएफओ सोहन लाल, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, ईई जल संस्थान एसके रॉय, पीडी स्वजल दीपक रावत, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed