फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC wins Pali Langur in science quiz competition

जीआईसी पाली लंगूर ने जीती विज्ञान क्विज प्रतियोगिता

Sat, 26 Oct 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
GIC wins Pali Langur in science quiz competition
पौड़ी में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं, अतिथि व संयोजक। - फोटो : PAURI
जनपद पौड़ी की जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चार राउंड तक चली प्रतियोगिता में 14 विकास खंडों के 56 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मैसमोर इंटर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य तरुण चौफिन ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विज्ञान एक ऐसी विधा है, जो संसार को नित नए आविष्कार देती है। कार्यक्रम में बहुविकल्पीय, विजुअल, रैपिड फायर व बजर राउंड में प्रतियोगिता हुई। विकास खंड द्वारीखाल का जीआईसी पाली लंगूर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। विकास खंड पौड़ी के जीआईसी नगर पौड़ी ने द्वितीय व रिखणीखाल ब्लाक के राउमावि बमणगांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डा. प्रदीप नौडियाल व मनोज कोहली और संचालन जयदीप रावत ने किया। इस अवसर पर मोहन चंद्र घिल्डियाल, नवेंद्र नेगी, महेंद्र रौथाण, बलवंत नेगी, विक्रम रावत, वीपी डोभाल, डा. योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed