फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC Chaura's attendant suspended

जीआईसी चौंरा का परिचारक निलंबित

Tue, 08 Feb 2022 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
GIC Chaura's attendant suspended
विकास खंड थलीसैण के जीआईसी चौंरा में सेवारत परिचारक को विद्यालय से बिना बताए अनुपस्थित रहना भारी पड़ गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी ने परिचारक को सेवा के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए निलंबित परिचारक को बीईओ कार्यालय थलीसैण संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने जनपद पौड़ी के विकास खंड थलीसैण स्थित जीआईसी चौंरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में सेवारत परिचारक गणेश चंद्र बिना किसी सूचना के 3 फरवरी से अनुपस्थित पाए गए। साथ ही वह निर्वाचन ड्यूटी से भी नदारद मिले। सीईओ डा. भारद्वाज ने बताया कि परिचारक गणेश चंद्र ने सेवा के प्रति गंभीर लापरवाही बरती है, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबित परिचारक को अग्रिम आदेश तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय थलीसैण संबद्ध किया गया है। सीईओ ने इसके अलावा जिले के जनता इंटर कालेज ल्वाली, राउमावि ल्वाली, राप्रावि ल्वाली का निरीक्षण किया। सीईओ डा. भारद्वाज ने राप्रावि सल्डा, जीआईसी कमलपुर, राप्रावि बलोड़ी पौड़ी, जीआईसी उज्याड़ी व राप्रावि उज्याड़ी का औचक निरीक्षण किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में कोविड संक्रमण को लेकर समुचित व्यवस्थाएं जुटाई गई हैं। कहा कि जीआईसी कमलपुर में कंप्यूटर शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश विद्यालय प्रबंधन को दिए गए हैं। सीईओ डा. भारद्वाज ने बताया कि उक्त विद्यालयों में एमडीएम कार्य भी बेहतर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed