फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Generous, gadhvali jhume audience in song and dance

शास्त्रीय, कथक, जौनसारी, गढ़वाली गीत और नृत्य में झूमे दर्शक

Sun, 22 Nov 2015 06:28 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Sun, 22 Nov 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
शरदोत्सव-2015 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में नटराज डांस ग्रुप और गढ़श्रेष्ठ कला सांस्कृतिक समिति के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्मों की धूम रही।  कलाकारों ने शास्त्रीय कथक, गढ़वाली और कुमाऊंनी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। इस मौके पर कलाकारों की ओर से प्रस्तुत पंजाबी नृत्य, पारंपरिक लोक नृत्यों को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन


रामलीला मैैदान में शनिवार की देर रात में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणा के अनुसार शासन की ओर से रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। शहर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में प्रस्तावित शहीदी स्थल के लिए जमीन का चयन जल्दी ही किया जा रहा है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, नटराज डांस ग्रुप के निर्देशक सुनील रावत समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में नटराज डांस ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना जय गणेश देवा गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने शास्त्रीय संगीत और नृत्य चाइल्ड सौंग, मिक्स डांस, हिंदी कथक नृत्य, पंजाबी और गढ़वाली नृत्य प्रस्तुत कर धूम मचाई। बाल कलाकारों की ओर से प्रस्तुत बालीवुड डांस दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर गढ़श्रेष्ठ कला सांस्कृतिक समिति दिगंबर धीमान, गौरव नेगी, वर्षा, रश्मि, सोलानी आदि कलाकारों ने राजा की बग्वान फूल खिलला झुमेलो..., गीत में पारंपरिक लोक नृत्य जमुना को पाणी...में जौनसारी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दिगंबर धीमान ने मेरी सुनीता रेशमी बांध हाय तेरो...गीत प्रस्तुत किया। बीके फिजिक्स क्लासेज के कलाकारों ने सूफियाना हिंदी गीत प्रस्तुत किए। इंडियन लाफ्टर चैलेंज के रवींद्र जानी ने अपने चुटकुले सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल और बलवंत पंवार ने किया।

प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
शरदोत्सव-2015  के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में पैराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर विकास मार्ग द्वितीय, बीआर माडर्न स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में जीआईसी प्रथम, नगर क्षेत्र जूनियर हाईस्कूल संख्या 11 द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी पौड़ी प्रथम, बीआर मार्डन स्कूल द्वितीय, सरस्वती विद्या मंदिर तिमली तृतीय रहा।

साबरा ने मारी बाजी
रामलीला मैदान में हुई म्यूजिकल चेयर रेस में ओपन वर्ग में साबरा प्रथम, अनीता रावत द्वितीय, ऊषा शर्मा देवरानी तृतीय रही। बालक 9 से 16 वर्ष आयु वर्ग में अक्षत नेगी प्रथम, अरुण चौहान द्वितीय, सचिन तृतीय रहे।  बालिका वर्ग में खुशबू अंसारी प्रथम, ईरम अंसारी द्वितीय, शिवांशी देवरानी तृतीय रहे। चार से आठ साल आयु वर्ग में आदित्य नेगी प्रथम, जीसान द्वितीय और हर्षित रावत तृतीय रहे। प्रतियोगिता की संयोजक सुषमा मिंया और रोशनी दनोसी, निर्णायक अजय रावत थे। संचालन बलवंत पंवार ने किया।
अल्पना में समीक्षा और रश्मि रहे अव्वल
शरदोत्सव के अंतर्गत नगर पालिका भवन में आयोजित अल्पना प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में समीक्षा सहगल प्रथम, साक्षी द्वितीय, श्रेया वर्मा तृतीय रही। ओपन वर्ग में रश्मि सहगल प्रथम, आयशा रावत द्वितीय, सबीना खातून तृतीय रही। रंगोली प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मानसी रावत प्रथम, मेघा द्वितीय, ईशा शाह तृतीय रही। सीनियर वर्ग में नेहा बानो प्रथम, रेनू शाह द्वितीय, मोनिका रावत तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवांगी प्रथम, इशिका द्वितीय, श्रृष्टि ढौंढियाल तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में सानिया प्रथम, परीक्षा द्वितीय, शिवानी नेगी तृतीय रही। ओपन वर्ग में अंजलि प्रथम, शबा द्वितीय और अमन अंसारी तृतीय रहे।


रस्साकशी में दिखाया दम
पौड़ी। गांधी मैदान में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में जीआईसी पौड़ी ने बीआर माडर्न स्कूल को हराया। बालिका वर्ग में बीआर माडर्न स्कूल ने सेंट थामस स्कूल को हराया। पुरुष वर्ग में पुलिस लाइन ने रामलीला कमेटी को पराजित किया। महिला वर्ग में डांडा नागराज विकास मार्ग की टीम ने अपर चोपड़ा पौड़ी को पराजित किया। प्रतियोगिता के संयोजक जितेंद्र जोशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed