फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gave information to students about cyber crime and ill effects of drugs

Pauri News: छात्र छात्राओं को दी साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी

Tue, 11 Feb 2025 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Gave information to students about cyber crime and ill effects of drugs
श्रीनगर। तहसील क्षेत्र कीर्तिनगर के राजकीय इंटर कॉलेज जखंड में कोतवाली कीर्तिनगर की ओर से छात्र-छात्राओं और अध्यापकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कोतवाली कीर्तिनगर के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुंवर राम आर्य तथा अपर उप निरीक्षक शशिकांत ने साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। कहा कि फोन के इस्तमाल में सावधानी बरतें। फोन पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें व किसी के प्रलोभन में न आए। अगर भूलवश कोई व्यक्ति साइबर ठगों की गिरफ्त में आ गया तो शीघ्र इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने छात्राें को नशीले पदार्थों के प्रयोग व उनके क्रय-विक्रय संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। साथ ही यातायात के नियमों की भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह भंडारी, गढ़वाल विवि के प्रो. वायएस फरस्वाण व एनआईटी के डॉ. रविंद्र कुमार, अध्यापक ओम प्रकाश बडोनी, कुशलानंद पुरी, सुंदर सिंह नेगी, गीता चौहान, गीता देवी, पुष्पा देवी, धर्मेंद्र सजवाण व सोहन लाल स्नेही आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed