फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gauri of Rainbow School became the city topper with 95.6% marks.

Pauri News: 95.6 फीसदी अंकों के साथ रेनबो स्कूल की गौरी बनीं शहर टॉपर

Wed, 13 May 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 13 May 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Gauri of Rainbow School became the city topper with 95.6% marks.
शेमफोर्ड स्कूल बेलकंडी का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा
विज्ञापन

95.2 फीसदी अंकों के साथ मेघा राणा बनीं द्वितीय
संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। इसमें शेमफोर्ड स्कूल बेलकंडी का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। वहीं देवभूमि का 90 फीसदी, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल का 95.4 फीसदी और रेनबो पब्लिक स्कूल व केंद्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।
रेनबो पब्लिक स्कूल की गौरी ने 95.6 फीसदी अंकों के साथ शहर और विद्यालय में टॉप किया जबकि विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। मेघा राणा ने 95.2, अर्निका महर ने 94.2, अन्वेशा पंचभैया ने 93.2, शिखा सेमवाल ने 93 व आकृति बुटोला ने 92.6, मैत्री रतूड़ी ने 92, हैप्पी व शुभ सती ने 90.8 व सिमरन जोशी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं केंद्रीय विद्यालय के शुभम देवराड़ी 95 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान पाया। शेमफोर्ड स्कूल की शिवांगी उनियाल ने 93.4 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। वहीं देव भूमि पब्लिक स्कूल के भार्गव डिमरी ने 91.2 अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान पाया। गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के सक्षम सिंह ने 91 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। इसके अलावा रश्मि चंदोला व नितिन कुमार भी अव्वल रहे। रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा उनियाल, देवभूमि के भगवान सिंह, केंद्रीय विद्यालय की कृति सक्सेना, गुरुराम राय के केशव चंद्र लखेड़ा आदि ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है शहर की टॉपर गौरी

श्रीनगन। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.6 फीसदी अंकों के साथ शहर में पहला स्थान प्राप्त करने वाली रेनबो पब्लिक स्कूल की गौरी कंडारी सिविल सर्विसेज में जाना चाहती है। गौरी ने बताया कि वह एक दिन में घर पर कम से कम 4 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। गौरी के पिता भगत सिंह कंडारी उत्तराखंड पुलिस में सेवारत है। जबकि माता सरोज देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------

शिक्षिका बनना है मेघा का सपना

श्रीनगर। 95.2 फीसदी अंकों के साथ शहर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेनबो पब्लिक स्कूल की मेघा राणा शिक्षिका बनना चाहती हैं। मेघा रोज 6 घंटे पढ़ाई करती थीं। मेघा के पिता स्व. बलवंत सिंह राणा जल निगम में थे। गत वर्ष उनका निधन हो गया जबकि माता गौरी देवी गृहिणी हैं। मेघा चार बहिनों में सबसे छोटी है।


इंजीनियर बनना चाहता है शुभम देवराड़ी
श्रीनगर। 95 फीसदी अंकों के साथ शहर में तीसरे स्थान पर रहे केंद्रीय विद्यालय के शुभम देवराड़ी कंप्यूटर इंजीनियर बनाना चाहते हैं। शुभम ने 6 से 8 घंटे नियमित स्वअध्ययन किया है। शुभम के पिता कैलाश चंद्र फार्मासिस्ट व माता संगीता गृहिणी हैं।



-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed