{"_id":"6ac8e8a444602a9d46064eb4","slug":"garhwal-universitys-prof-maikhuri-in-the-list-of-the-worlds-top-2-scientists-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-127265-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में गढ़वाल विवि के प्रो. मैखुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में गढ़वाल विवि के प्रो. मैखुरी
Fri, 09 Oct 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया हैं। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका की ओर से जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची-2026 में उन्हें स्थान मिला है। इस उपलब्धि के साथ वह लगातार आठवीं बार इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं। प्रो. मैखुरी को हिंदुकुश हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों, जलवायु परिवर्तन, पारंपरिक ज्ञान, आपदा न्यूनीकरण, पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्स्थापन और समुदाय आधारित आजीविका संवर्धन जैसे विषयों पर 40 वर्षों से अधिक का शोध अनुभव है। इन क्षेत्रों में उनके शोध कार्यों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है।
संवाद
प्रो. एचबीएस चौहान बने गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह संयोजक
श्रीनगर।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आगामी 13वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिड़ला कैंपस निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान को संचालन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। इस संबंध में विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की स्वीकृति के बाद आदेश जारी किया गया है। संयोजक के रूप में प्रो. चौहान विवि के संबंधित प्रशासनिक अनुभागों, विभिन्न समितियों और आयोजन से जुड़े अन्य पक्षों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही, दीक्षांत समारोह की व्यवस्थाओं को सुचारु, व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी।
संवाद
गढ़वाल विवि के नए ईई अरविंद मोहन सुयाल ने संभाला कार्यभार
श्रीनगर।
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त अधिशासी अभियंता (ईई) अरविंद मोहन सुयाल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सुयाल इससे पूर्व वर्ष 2017 से केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2011 में अवर अभियंता (जेई) के पद पर हुई थी। इससे पहले वह जेपी ग्रुप में परियोजना अभियंता के रूप में कार्य कर चुके हैं। विवि में ईई का कार्यभार ग्रहण करने पर विवि के अधिकारियों एवं इंजीनियरिंग विंग के कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वाईपी. रैवानी, डीन नियुक्ति एवं प्रोन्नति प्रो. एमएस पंवार आदि शामिल रहे। संवाद