फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University ranked fifth among 40 central universities

40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में गढ़वाल विवि को पांचवां स्थान

Thu, 13 Aug 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University ranked fifth among 40 central universities
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और शिक्षा मंत्रालय की ओर से दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर देश के 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में पांचवां स्थान पर रहा। शिक्षा मंत्रालय ने गढ़वाल विवि को 77 प्रतिशत अंक दिए हैं। विवि कुलपति ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।
विज्ञापन

एनआईआरएफ (राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क) और नेक ग्रेडिंग (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यानन परिषद) द्वारा विवि में शैक्षिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता परखी जाती है। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी ने करीब एक साल पूर्व केंद्रीय विवि के साथ त्रिपक्षीय एमओयू किए थे, जिसके अनुसार विश्वविद्यालयों को विभिन्न लक्ष्य दिए गए। विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि विवि की ओर से जमा की गई कार्रवाई आख्या (एटीआर) का परीक्षण कर शिक्षा मंत्रालय ने उपलब्धि के लिए तय मानकों के आधार पर विश्वविद्यालयवार प्राप्तांक प्रतिशत की सूची जारी की है। देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने इसमें औसत 59.97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गढ़वाल विवि ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश के 40 विश्वविद्यालयों में पांचवां स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजीव गांधी विवि अरुणाचल प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. नौटियाल ने नतीजे पर खुशी जताते हुए कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद विवि के शिक्षक, छात्रों और कर्मचारियों के कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल हुई है। भविष्य में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed