फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ganesh Utsav begins with the cheers of Ganpati Bappa Morya

गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों के साथ गणेश उत्सव शुरू

Wed, 31 Aug 2022 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav begins with the cheers of Ganpati Bappa Morya
गणेश चतुर्थी के पर्व पर प्राचीन रघुनाथ मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना के साथ ही तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया... के जयकारे लगे।
विज्ञापन

बुधवार को श्री गंगा रघुनाथ सेवा समिति की ओर से ढोल नगाड़ों और जयकारों के साथ स्थानीय बस अड्डे से श्री रघुनाथ मंदिर तक भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद प्राचीन रघुनाथ मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति की विधिवत पूजा के साथ पत्थर की प्राचीन छतरी में मूर्ति स्थापना कर तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ किया गया। अब दो सितंबर को संगम स्थल पर मूर्ति विसर्जित कर महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस मौके पर पंडित सुभाष मिश्रा, शंकर पांडे, अभिषेक पंचपुरी, गौरव, गगन, लक्की भट्ट, आदित्य डंगवाल, रघुनाथ मंदिर सह पुजारी पिंकू कोटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम भट्ट, अत्रेश ध्यानी आदि मौजूद थे। वहीं पौड़ी में भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रीगणेश के दर्शन किए। विजय वर्मा, राजीव रस्तोगी, कमल वर्मा, विमल वर्मा व संदीप वर्मा ने बताया कि लोअर बाजार स्थित गणेश चौथ हॉल में मूर्ति स्थापित की जाएगी। 10 सितंबर को भव्य शोभायात्रा व झांकी के बाद देवप्रयाग में विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर रवि वर्मा और राहुल रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed