फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Forest Department should keep alert teams for 24 hours: Pori

24 घंटे टीमें अलर्ट रखे वन विभाग : पोरी

Thu, 21 Apr 2022 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:21 PM IST
विज्ञापन
Forest Department should keep alert teams for 24 hours: Pori
विकास भवन सभागार में विधायक राजकुमार पोरी ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर विधायक ने विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष रुप से ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे टीमें अलर्ट रखने, आग की सूचना मिलने पर संबधित क्षेत्र में प्रभावी कदम उठाने, वनाग्नि की घटना में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर वर्तमान में मिलने वाली 20 हजार की धनराशि को नगण्य बताया। कहा कि इस राशि को कम से कम एक लाख अथवा इससे अधिक करने को लेकर प्रस्ताव बना शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जल संस्थान को लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने अधिकारियों को विधायक के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सख्ती से करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, पीडी एसके राय और डीएसटीओ राम सलोने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed