फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   folk singer Kishan Mahipal sung Songs

लोकगायक किशन महिपाल के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

Mon, 04 Nov 2019 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
folk singer Kishan Mahipal sung Songs
चौरास शहीदी मेले गायक किशन महिपाल के गानो मे थिरकते लोग - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड कीर्तिनगर के चौरास क्षेत्र में आयोजित शहीदी विकास मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोकगायक किशन महिपाल के नाम रही। एक से बढ़कर एक गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक भी खूब झूमे। जबकि स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

शहीदों की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय शहीदी विकास मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन किया गया। इस मौके पर लोक गायक किशन महिपाल की प्रस्तुति रानीखेता राम ढोला, स्याली भूंपाली, किंगरी का छाला घुघुती, सूरया सुर आदि गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर झूमे। जबकि स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रजामंडल पार्टी के समीर रतूड़ी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल ने कहा कि क्षेत्र में शहीदी मेला एक अच्छी पहल है। इसे भविष्य में और अधिक भव्य रूप दिया जाएगा। कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से क्षेत्र की युवा पीढ़ी को देश भक्ति की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर अनन्या बिष्ट व कल्पना की शानदार प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरी। मौके पर मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मेें आयुष मिया, चंद्रवीर सिंह, निखिल, निखिल, शुभम राणा, जगमोहन, संजय पांडे, कनिका, विनोद चमोली सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed