{"_id":"654f684b8db26c8df401fa43","slug":"firecracker-shops-decorated-in-ramlila-maidan-pauri-news-c-51-1-pri1002-1960-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रामलीला मैदान में सजीं पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रामलीला मैदान में सजीं पटाखों की दुकानें
Sat, 11 Nov 2023 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 11 Nov 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। दीपावली पर्व को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय के विभिन्न बाजारों में रौनक रही। रामलीला मैदान में 24 से अधिक पटाखों की दुकानें लगाई गईं जहां दिनभर लोगों की खूब भीड़ लगी रही।
शनिवार को शहर के धारा रोड, कलेक्ट्रेट कैंपस, अपर बाजार व एजेंसी चौक समेत विभिन्न जगहों पर लोगों की रौनक रही। लोगों ने धनतेरस के दूसरे दिन भी खूब खरीदारी की। पटाखा व्यापारी बिज्जी, सुरजीत, मंजीत, मो. अकबर, जावेद खान आदि ने बताया कि धनतेरस के दिन से ही पटाखे की दुकानें लगाई हैं जो रविवार तक रहेंगी। पटाखों पर 30 से 40 फीसदी की छूट भी दी जा रही है। वहीं शहर में भीड़ को देखते हुए पौड़ी कोतवाल गोविंद कुमार टीम के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। पटाखों से किसी को कोई जनहानि न हो इसके लिए व्यापारियों को आग बुझाने के उपकरणों को अनिवार्य रूप से रखने के लिए कहा है। संवाद