{"_id":"6269769664cd2d12ac5fcef3","slug":"fire-on-the-hills-of-kothchula-shrinagar-news-drn4101934134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ही पलों में जल गई कोठचुला की पहाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ही पलों में जल गई कोठचुला की पहाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कालेज के ऊपर श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग के समीप शरारती तत्वों ने सूखी घास में आग लगा दी। तेज हवा से आग ने कुछ ही देर में कोठचुला की पहाड़ियों को चपेट में ले लिया। आग की वजह से यहां चल रहे दो होम स्टे के बगीचों में फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। होम स्टे संचालकों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
बुधवार दुपहर लगभग 12 बजे किसी ने जीआईसी के समीप सूखी घास में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि यहां बरसाती गदेरे में अकसर शराबी शराब पीने बैठते हैं। कुछ ही पल में आग लगभग 50 और 100 मीटर ऊपर स्थित होम स्टे तक पहुंच गई। होम स्टे संचालकों और कर्मचारियों ने पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा से आग की लपटेें धधक उठीं। कोठचुला हिल होम स्टे के संचालक राजीव सिंह ने बताया कि आडू, आम व अमरूद के पेड़ों को आग से नुकसान पहुंचा है। रेंजर प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि टीम को मौके पर आग बुझाने भेजा गया है। वहीं, कीर्तिनगर रेंज में सेंद्री के जंगलों में भी मंगलवार शाम आग धधक उठी। रेंजर बुद्धि प्रकाश ने बताया कि रात तक आग पर काबू पा लिया गया। इधर, माणिकनाथ रेंज में भी पौखाल रेंज से जंगल की आग पहुंचने की आशंका है। रेंजर माणिकनाथ देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि सिलोड़ गांव के समीप जंगल से धुआं आता दिखाई दे रहा है। टीम को आग बुझाने के लिए तैनात कर दिया गया है।