फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fire in the garbage of temporary trenching ground

अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड के कूड़े में लगी आग

Sat, 09 Apr 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Fire in the garbage of temporary trenching ground
श्रीनगर में नगर निगम के अस्थायी ट्रंचिंग गाउंड में जल रहा कूड़ा - फोटो : SHRINAGAR
अलकनंदा नदी किनारे स्थित नगर निगम के अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड शनिवार को भी आग में धधक उठा। यहां कूड़े के ढेरों से निकलता जहरीला धुआं थोड़ी ही देर में घाटी में फैल गया।
विज्ञापन

शहर में सालों से नए बस अड्डे के समीप रोजानों टनों कूड़ा फेंका जा रहा है। पहले कूड़ा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से आगे फेंका जाता है, लेकिन अब कूड़े ने बंद पड़ी गौशाला और बस अड्डे के कुछ भाग को भी घेर लिया है। कूड़े से निकल रही दुर्गंध के चलते लोग परेशान हैं। वहीं गर्मी बढ़ने पर यहां लगभग रोज आग लगने की घटना हो रही है। इस हफ्ते तीन बार यहां आग लग चुकी है। शनिवार मध्याह्न करीब 12 बजे यहां कूड़े के ढेर में आग लग गई। तेज हवा चलने से कुछ ही देर में आग फैल गई। स्थानीय निवासी नवीन और सोहन ने बताया कि कूड़े की वजह से यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। आए दिन यहां आग लगती रहती है। इधर, निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि आग बुझाने के लिए टैंकर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि स्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड के निर्माण के बाद कूड़ा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed