{"_id":"6551f5c79c2b394a4108db54","slug":"fire-broke-out-in-wooden-stall-due-to-firecrackers-pauri-news-c-51-1-pri1002-1963-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पटाखों से लकड़ी की टाल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पटाखों से लकड़ी की टाल में लगी आग
Mon, 13 Nov 2023 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 13 Nov 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय में रविवार देर रात श्रीनगर रोड स्थित लकड़ी की टाल में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने फायर पुलिस को घटना की सूचना दी। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। प्रथम दृष्टया पटाखे के कारण आग लगना माना जा रहा है।
दिवाली की रात करीब 12 बजे लकड़ी की एक टाल में अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर समय रहते काबू पा लिया। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पटाखे के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है।