{"_id":"6a1039a33f82f5d47f0537e6","slug":"file-a-case-against-those-who-damaged-the-drinking-water-line-dm-pauri-news-c-51-1-pri1002-114413-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ दर्ज करें मुकदमा : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ दर्ज करें मुकदमा : डीएम
Fri, 22 May 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 22 May 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
- रैदुल व रछुली गांव के आपदा कार्यों को एसडीएमएफ मद में प्रस्तावित करने कि दिए निर्देश
पौड़ी। विकासखंड के कमेड़ा गांव में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, जंगली जानवरों की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। चौपाल में 17 शिकायतें दर्ज हुईं, डीएम ने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को डीएम स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जन चौपाल आयोजित हुई। कंडारा के ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कुछ शरारती तत्व पेयजल लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस पर डीएम ने प्रधान शांति देवी को ऐसे लोगों को चिह्नित करने और अधिकारियों को संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। डीएम ने रैदुल व रछुली गांव के आपदा कार्यों को एसडीएमएफ मद में प्रस्तावित करने, मुर्गीबाड़े व गोशालाओं की लंबित धनराशि शीघ्र जारी करने, कंडारा इंटर कॉलेज में पेड़ कटान की कार्रवाई और दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान पर्यावरणीय संस्था समलौंण आंदोलन की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम भदौरिया समेत ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों की पौधरोपण की। साथ ही डीएम ने स्थानीय महिला कृषकों से संवाद कर कृषि गतिविधियों की जानकारी ली। डीएम ने क्षेत्र के पॉलीहाउस, मत्स्य तालाब व इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल का निरीक्षण किया। प्रगतिशील कृषक प्रमोद खंडूरी ने विभागीय योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारियां दीं। इस मौके पर ग्राम प्रधान कमेड़ा सुमन प्रसाद, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, बीडीओ दृष्टि आनंद, ईई लोनिवि विवेक सेमवाल आदि मौजूद रहे।