फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   fighting to adovocate

पत्नी के वकील से भिड़ा पति

Fri, 06 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Fri, 06 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

पत्नी की ओर से कोर्ट में चल रहे घरेलू हिंसा के मामले में पेशी पर आया पति कोर्ट परिसर में पत्नी पक्ष के वकील से भिड़ बैठा। जिससे परिसर में हंगामा हो गया।

विज्ञापन


नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को बच्चों समेत कोतवाली ले आई। घटनाक्रम से पत्नी पक्ष के वकील की तबियत खराब हो गई और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन


 उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।


पुलिस के अनुसार कलालघाटी बालागंज निवासी मनमोहन काला के खिलाफ उनकी पत्नी रोशनी देवी ने घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया है।

 इस मामले में पेशी के लिए वह अपने दो बच्चों समेत कोर्ट पहुंचे ही थे कि पत्नी पक्ष के वकील जितेंद्र रावत के साथ भिड़ बैठे। मामला बढ़ने पर हंगामा हो गया। नौबत हाथापाई तक जा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे अन्य साथी वकील भी भड़क गए। इस बीच वह न्यायालय में पेश हो गया। मनमोहन की अभद्रता से भड़के कुछ वकील मनमोहन की धुनाई के चक्कर में थे।

 स्थिति भांपते हुए पुलिस ने स्थिति संभाल ली और उसे अपने वाहन में बिठाकर सीधे कोतवाली ले आई। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

अभद्रता के आरोपी के घटना पर खेद जताने और लिखित माफीनामे के बाद उसे छोड़ दिया गया। संबंधित वकील की ओर से भी कोई तहरीर नहीं आई है। उनकी तबियत अब ठीक है। उच्च रक्तचाप के चलते उनकी तबियत खराब हो गई थी।

पूछताछ में मनमोहन काला ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी पत्नी को गुमराह कर रहे हैं, जिसके चलते उसका अच्छा-खासा घर बर्बाद हो रहा है। वह फौज की नौकरी पर है। नौ साल की बड़ी बेटी है, जबकि पांच साल का बेटा ब्रेन हेमरेज के कारण विकलांग जैसी स्थिति में है। पत्नी के साथ समझौता भी हो गया था। लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है, इसी बात से वह परेशान है। हालत यह है कि कोर्ट की पेशी के दौरान भी विकलांग बच्चे को साथ लाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed