फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Era tubu na tauvimate batabata ena vuku ni veisau ni draki, 60 era yaco yani ki valenibula ena veisiga

Pauri News: मौसम में बदलाव से बढ़े सर्दी-जुकाम के मरीज, रोजाना 60 पहुंच रहे अस्पताल

Thu, 15 Oct 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 15 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
Era tubu na tauvimate batabata ena vuku ni veisau ni draki, 60 era yaco yani ki valenibula ena veisiga
पौड़ी। मौसम में बदलाव के साथ ही जिला मुख्यालय में सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इन दिनों अस्पताल में सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर करीब 60 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम और तापमान में गिरावट के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसे देखते हुए चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आनंद खंकरियाल ने बताया कि मुख्यालय में मौसम ठंडा होने लगा है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों में सर्दी-जुकाम की शिकायत बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोने और गर्म पानी से गरारे करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने चाहिए। सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed