फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees busy, citizens upset over non-issuance of certificates

Pauri News: कर्मचारी व्यस्त, प्रमाणपत्र न बनने से नागरिक परेशान

Sun, 09 Nov 2025 11:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Employees busy, citizens upset over non-issuance of certificates
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की व्यवस्थाओं में नगर निगम कर्मचारी पूरी तरह व्यस्त होने से दफ्तर का नियमित कार्य प्रभावित हो गया है।जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, संपत्ति हस्तांतरण और ठेली-फड़ लाइसेंस जैसी सेवाएं ठप होने से नागरिकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मेला 10 नवंबर तक चलने के कारण लोगों को दस्तावेजों के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्वीत के अनिल तिवाड़ी ने बताया कि वह अपने पिता का मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने दो बार नगर निगम गए, लेकिन मेले की वजह से काम नहीं हो पाया। वहीं कलियासौड़ के शंकर लाल ने भी जन्म प्रमाणपत्र न बन पाने की शिकायत की। नागरिकों का कहना है कि निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद अब इन कार्यों के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। इस पर सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने कहा कि मेले की व्यस्तता के बावजूद प्रमाणपत्र संबंधी कार्य जारी हैं। अभी तक ऐसी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, फिर भी यदि किसी को परेशानी हो तो वह सीधे कार्यालय से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed