{"_id":"6ad4856f2dc8956e0c0d7f5f","slug":"accident-on-badrinath-highway-out-of-control-oil-tanker-crashes-into-a-clinic-in-srinagar-three-shops-damaged-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देर रात श्रीनगर में तेल का अनियंत्रित टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: देर रात श्रीनगर में तेल का अनियंत्रित टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त
Sun, 18 Oct 2026 02:11 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:11 PM IST
सार
अनियंत्रित तेल टैंकर सड़क किनारे स्थित क्लीनिक में जा घुसा। हादसा दिन के समय होता, जब सड़क और दुकानों के आसपास लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
क्लीनिक में घुसा टैंकर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर में एसबीआई के सामने शनिवार देर रात एक अनियंत्रित तेल टैंकर सड़क किनारे स्थित क्लीनिक में जा घुसा। हादसे में क्लीनिक सहित आसपास की दो अन्य दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। टैंकर की चपेट में आने से बाहर खड़ी एक स्कूटी बुरी तरह कुचल गई, जबकि एक कार को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि हादसे के समय टैंकर खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्ष नुकसान को देखते हुए हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। देर रात घटना होने के कारण दुकानों के आसपास लोगों की आवाजाही कम थी। ऐसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यदि यही हादसा दिन के समय होता, जब सड़क और दुकानों के आसपास लोगों की आवाजाही अधिक रहती है, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
पौड़ी में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने दिया इस्तीफा, जल्द लेंगे अगला फैसला
विज्ञापन
टैंकर खाली होने के कारण ज्वलनशील तेल के रिसाव और आग लगने जैसी आशंकाओं से जुड़ा खतरा भी बच गया। हालांकि, इस घटना ने बदरीनाथ हाईवे के किनारे स्थित दुकानों और वहां खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर सड़क किनारे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।