फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Efforts to operate four hospitals moving out of PPP mode intensified

Pauri News: पीपीपी मोड से हट रहे चार अस्पतालों के संचालन की कवायद हुई तेज

Mon, 23 Dec 2024 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Efforts to operate four hospitals moving out of PPP mode intensified
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी सहित पीपीपी मोड से हट रहे चार अस्पतालों के बेहतर संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कवायद तेज कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ. प्रवीण कुमार ने जिला अस्पताल पौड़ी में प्रभारी पीएमएस सहित चार डाक्टरों की तैनाती कर दी है। जबकि अस्पताल के तीन संबद्ध डाॅक्टरों को जल्द ज्वाइनिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने तीनों सीएचसी में तीन-तीन डाॅक्टर तैनात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। विभाग 31 दिसंबर की शाम से अस्पतालों का विधिवत संचालन स्वास्थ्य विभाग पौड़ी करेगा।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के जिला मुख्यालय का जिला अस्पताल, सीएचसी पाबौ, घंडियाल व बीरोंखाल का संचालन प्रदेश सरकार ने जनवरी 2021 को पीपीपी मोड पर निजी हाथों में दे दिया था। सरकार ने निजी हाथों में सेवाएं देकर बेहतर सुविधाओं का दावा किया था, लेकिन जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाने से लगातार अस्पतालों का संचालन विभाग को सौंपे जाने की मांग उठने लगी थी।
विज्ञापन

अब सरकार ने चारों अस्पतालों का संचालन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत हस्तांतरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएमओ पौड़ी डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम से चारों अस्पतालों का विधिवत संचालन विभाग की ओर से किया जाएगा। इसको लेकर सभी स्तर की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सीएचसी पाबौ, घंडियाल व बीरोंखाल में 3-3 डाॅक्टर तैनात कर दिए हैं। जिला अस्पताल में एसीएमओ डाॅ. रमेश कुंवर को प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का दायित्व सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन डाॅक्टरों की तैनाती करते हुए अस्पताल के तीन संबद्ध डाॅक्टरों को जल्द से जल्द ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डाॅ. कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज श्रीनगर प्रशासन से जिला अस्पताल के संबद्ध समस्त मेडिकल स्टाफ को रिलीव किए जाने के लिए पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पद के सापेक्ष डॉक्टरों, फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ की तैनाती को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा गया है।




अस्पताल में 25 से नहीं होंगे ऑपरेशन

जिला अस्पताल के पीपीपी मोड से विभाग को हस्तांतरण की प्रक्रिया के बीच 25 दिसंबर से मेजर ऑपरेशन नहीं होंगे। जिला अस्पताल का संचालन इंद्रेश अस्पताल देहरादून कर रहा है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अडबाला विजय बाबू ने बताया कि हस्तांतरण को लेकर एनओसी मिल गई है। 25 से 31 दिसंबर तक कोई मेजर ऑपरेशन नहीं किए जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि आकस्मिक ऑपरेशन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed