फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Easy to get doctor, difficult to register

डॉक्टर मिलना आसान, पंजीकरण करवाना मुश्किल

Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Easy to get doctor, difficult to register
राजकीय उप जिला अस्पताल में डॉक्टर तो आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं, लेकिन डॉक्टर से सलाह लेने के लिए पंजीकरण कराने का काम काफी संघर्ष भरा है। यहां पंजीकरण करने के लिए एक ही कर्मचारी नियुक्त है। ऐसे में मरीज और उनके तीमारदार को पंजीकरण स्लिप बनवाने के लिए एक से डेढ़ घंटे लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उप जिला अस्पताल में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक 300 से 400 मरीज व उनके तीमारदार पर्ची बनवाने के लिए खड़े रहते हैं। समस्या यह है कि यहां पंजीकरण पटल पर ही एक ही कर्मचारी नियुक्त है लेकिन महिला-पुरुष की लाइन अलग लगवाई जाती है। लोग धूप-बरसात में पर्चे बनने का इंतजार करते रहते हैं। नंबर न आने की वजह से कई बार यहां लोगों तके तनातनी भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को भी यहां यही स्थिति थी। यहां यह भी शिकायत आई कि कुछ लोगों की पर्ची पिछले दरवाजे से बनाई जा रही है, जिस पर यहां पहुंचे भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुशलानाथ ने रोष जताते हुए इस दरवाजे को बंद करवा दिया। उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष/डीएम पौड़ी को ज्ञापन भेजते हुए पंजीकरण के लिए महिला, दिव्यांगजन-बुजुर्ग और पुरुषों के तीन अलग-अलग काउंटर बनाने की मांग की। उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पटल पर एक ही कर्मचारी के होने से यह दिक्कत हो रही है। यह कोशिश की जा रही है कि दोपहर 12 बजे तक एक अन्य कर्मचारी की व्यवस्था की जाए। ताकि कम से कम दो पटल हो। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशक गढ़वाल मंडल से भी वार्ता की जा रही है। -डॉ. गोविंद पुजारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उप जिला अस्पताल श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed