फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   E-district service stalled in Pauri for two days

Pauri News: पौड़ी में दो दिन से ठप पड़ी ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा

Fri, 07 Feb 2025 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
E-district service stalled in Pauri for two days

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय की सदर तहसील में एक बार फिर से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा बंद हो गई। जिससे लोगों को प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ई- डिस्ट्रिक्ट सेवा बीते बुधवार पांच जनवरी शाम से ठप पड़ गई, जो कि देहरादून से ही बंद हुई।निवर्तमान ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष कमल रावत ने बताया कि पिछले दो दिनों से पौड़ी तहसील में स्थायी और जाति प्रमाणपत्र के आवेदन फाॅर्म जमा किए थे। लेकिन ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा काम नहीं कर रही। बताया कि इन दिनाें आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिकाओं के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों ने तहसील में स्थायी और जाति समेत आदि प्रमाणपत्राें के लिए आवेदन किया है। पौड़ी ब्लॉक निवासी मीनाक्षी ने बताया कि पांच जनवरी को स्थायी प्रमाणपत्र के लिए तहसील पहुंची। लेकिन ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा बंद होने से आवेदन जमा करके वापस लौट गई। ई-डिस्ट्रिक्ट पटल सहायक दीपक सिंह ने बताया कि पांच जनवरी शाम से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा पूरी तहर से ठप पड़ गई।
विज्ञापन

बताया कि तहसील में हर दिन करीब 50 से 60 आवेदन विभिन्न प्रमाण पत्राें के जमा होते हैं। सभी आवेदनों को ऑनलाइन ही तैयार किया जाता है। नेटवर्किंग में दिक्कत आने के चलते काम ठप पड़ा हुआ है। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि ई- डिस्ट्रिक्ट सेवा देहरादून से ही बंद हुई। हालांकि शुक्रवार अपराह्न को फिर से सुचारु हो गई है। कर्मचारियों को शीघ्रता से सभी के प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed