फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Driver dies in car accident, one seriously injured

कार दुघर्टना में चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Fri, 13 May 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Driver dies in car accident, one seriously injured
थापली-अणेथ मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग चोटिल हो गए जबकि एक घायल की स्थिति गंभीर है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए अणेथ गांव आ रहे थे।
विज्ञापन

देहरादून से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अणेथ गांव आ रहे लोगों की कार थापली-अणेथ मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। इनमें चालक देहरादून और चार लोग अणेथ गांव के रहने वाले थे। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसाईं ने बताया कि थापली-अणेथ मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में वाहन चालक दीपक सिंह (36) पुत्र विजय सिंह निवासी आजाद कालोनी देहरादून की अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में अणेथ गांव के ही अखिलेश (27) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24) पुत्र मथुरा प्रसाद, बंटी (25) पुत्र हरि सिंह उदयरामपुर कोटद्वार को हल्की चोटें आई हैं। जबकि अणेथ का ही विष्णु बड़थ्वाल (25) पुत्र महेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed