फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water scheme got damaged due to road construction, roads got broken

Pauri News: सड़क निर्माण से पेयजल योजना हुई क्षतिग्रस्त, रास्ते टूटे

Sat, 22 Jun 2024 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme got damaged due to road construction, roads got broken
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के खोला-सील मोटर मार्ग का निर्माण ग्रामीणों ने लिए मुसीबत बन गया है। करीब तीन माह पूर्व शुरू हुए सड़क निर्माण से ग्रामीणों की पेयजल योजना और गांव के आम रास्ते क्षतिग्रस्त हैं, जिससे ग्रामीण भारी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को खोला गांव के लोगों ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर लोनिवि के खिलाफ आक्रोश जताया। कहा कि ढाई माह से खोला और कमांद गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त है। इससे ग्रामीणों को करीब एक से दो किमी दूर जलस्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। निर्माण कार्य से गांव के आम रास्ते क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण बीरबल सिंह डुंगरियाल ने बताया कि लोनिवि बिना काश्तकारों की सहमति के उनके खेताें को काट कर सड़क का निर्माण कर रहा है। सड़क निर्माण के मलबे के लिए डंपिंग जोन न बनाए जाने से गांव के ऊपर पहाड़ी पर बनाई जा रही सड़क का मलबा और पत्थर गांव के आवासीय भवनों के ऊपर गिर रहा है। कुछ मलबा और बोल्डर पेड़ों के सहारे अटका हैं। जो कि बरसात में गांव के लिए भारी खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरबल ने बताया कि अभी तक गांव के कर्ण सिंह डुंगरियाल, धाम सिंह डुंगरियाल और उत्तम सिंह डुंगरियाल के आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा है। अगर समय रहते गांव की सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो जान माल की भारी हानि हो सकती है। गांव के पीछे से गुजर रही सड़क पर जो पुश्ते लगाए जा रहे हैं उनमें भी मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे यह पुश्ते भी गांव के लिए खतरा बन सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने देंगे।

-पेयजल समस्या के समाधान के लिए ठेकेदार द्वारा प्लास्टिक के पाइप जोड़े गए हैं। उनसे गांव में आंशिक आपूर्ति हो रही है। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार या मंगलवार तक साइड पर जाकर ग्रामीणों से बात की जाएगी। -मनीष कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed