फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water problem of CHC and ANM training center solved

सीएचसी और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की पेयजल समस्या हुई दूर

Fri, 29 Apr 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem of CHC and ANM training center solved
ब्लाक खिर्सू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अब पेयजल की किल्लत नहीं होगी। समस्या को देखते हुए जल संस्थान ने यहां की पेयजल लाइन को ढिक्वालगांव पंपिंग पेयजल योजना से भी जोड़ दिया है। अब यहां दो योजनाओं से पेयजल आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

कई दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर खिर्सू में पेयजल समस्या के कारण लोग परेशान थे। अस्पताल में भर्ती मरीजों और यहां तैनात डॉक्टरों तथा कर्मियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। साथ ही पानी के अभाव में अस्पताल की सफाई व्यवस्था भी चरमरा चुकी थी, जबकि एनएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अध्ययनरत 43 छात्राएं पानी के लिए करीब 10 दिनों से आधा किलोमीटर दूर हैंडपंपों के चक्कर काट रही थी। यहां भीड़ होने से उन्हें एक बाल्टी पानी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। इस संबंध में अमर उजाला ने ‘मरीजों को नहीं मिल रहा पानी, सफाई भी प्रभावित’ शीर्षक से 27 अप्रैल को समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की, जिसके बाद जल संस्थान ने अस्पताल और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर को ढिक्वाल गांव पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ दिया है। जल संस्थान के सहायक अभियंता सोहन सिंह जठूड़ी ने बताया कि पहले डोबरी पेयजल योजना से आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन अब अस्पताल और एएनएम ट्रेनिंग सेंटर को ढिक्वालगांव पंपिंग पेयजल योजना से भी जोड़ दिया गया है। वहीं दूसरी ओर समस्या के समाधान पर सीएचसी प्रभारी जिशान मलिक व एनएनएम सेंटर की ट्यूटर इंचार्ज शिवानी ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed