फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water crisis may deepen in headquarters Pauri

मुख्यालय पौड़ी में और गहरा सकता है पेयजल संकट

Tue, 27 Jul 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis may deepen in headquarters Pauri
मुख्यालय पौड़ी में पहले से ही अनियमित चल रही पेयजल आपूर्ति का संकट विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल के बाद और गहरा गया है। नानघाट पेयजल योजना की पाइपलाइन बादल फटने से 35 मीटर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसे नौ दिन बाद भी संस्थान दुरुस्त नहीं कर पाया है। वहीं श्रीनगर पंपिंग योजना से नदी में बरसात से आने वाले गाद भरे पानी के कारण जलापूर्ति में अनियमितता देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्यालय पौड़ी में श्रीनगर पंपिंग पेयजल योजना और नानघाट पेयजल पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति होती है। नानघाट पेयजल योजना से मौजूदा समय में शहर को दो एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। 19 जुलाई को भारी वर्षा के कारण नानघाट पेयजल योजना धनखुला नामक स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान का कहना है कि करीब 35 मीटर पेयजल योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसे नौ दिन बाद भी संस्थान दुरुस्त नहीं कर पाया है। विभाग के मुताबिक दूसरी श्रीनगर पेयजल पेयजल योजना के तहत अलकनंदा नदी से पेयजल आपूर्ति होती है। 3 एमएलडी की यह योजना अलकनंदा नदी में बारिश के चलते गाद आने से अनियमित आपूर्ति हो रही है। ऐसे में जल संस्थान आंशिक रूप से ही शहर में पानी की आपूर्ति कर पा रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता शिव कुमार राय का कहना है कि नानघाट पेयजल योजना की स्थायी मरम्मत तक शहर में पानी की आपूर्ति आंशिक रुप से की जा रही है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। राय ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है। इससे मुख्यालय पौड़ी में पेयजल आपूर्ति को लेकर परेशानियां सामने आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed