फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drinking water crisis continues on the fourth day at Srinagar Roadways Bus Station

Pauri News: श्रीनगर रोडवेज बस अड्डे पर चौथे दिन भी पेयजल संकट

Sat, 24 May 2025 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis continues on the fourth day at Srinagar Roadways Bus Station
श्रीनगर। नगर के रोडवेज बस अड्डे पर बीते चार दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस कारण यात्रियों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालयों की स्थिति भी बदतर हो गई है। रोडवेज डिपो के अकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि चार दिनों से बस अड्डे पर पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। इस संबंध में जल संस्थान और नगर निगम को कई बार सूचित किया गया, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है। हालत यह है कि शौचालयों में पानी तक नहीं है। उन्होंने बताया कि पहले शौचालय सुबह 6 बजे से देर रात तक खुले रहते थे, लेकिन अब पानी की किल्लत के चलते इन्हें सुबह 10 बजे ही बंद करना पड़ रहा है। महिला शौचालय खुला रखा गया है, लेकिन वहां भी पानी की किल्लत बनी हुई है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए अस्थायी व्यवस्था के तौर पर टैंकर से पानी मंगवाया जा रहा है, जो पर्याप्त नहीं है। स्टाफ भी पीने के लिए पानी की बोतलें बाजार से खरीदकर ला रहा है। यात्रा सीजन के चलते बस अड्डे पर भीड़ बढ़ी है, ऐसे में पानी का न मिलना गंभीर समस्या बन गया है, उन्होंने बताया कि पानी न मिलने से यात्री परेशान होकर कर्मचारियों से उलझने लगे हैं। बस का इंतजार कर रहे लोग आसपास पानी की तलाश में भटक रहे हैं। वहीं, शौचालयों में गंदगी और बदबू फैलने लगी है। समस्या पर उप जिलाधिकारी नुपूर वर्मा ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में है। जल्द ही कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed