{"_id":"683200d7be0d365f2f0758d7","slug":"dm-sought-clarification-from-sdm-thalisain-pauri-news-c-5-1-gkp1010-698911-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डीएम ने एसडीएम थलीसैंण से स्पष्टीकरण तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डीएम ने एसडीएम थलीसैंण से स्पष्टीकरण तलब किया
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जनपद में पार्किंग निर्माण की प्रगति के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में थलीसैंण उपजिलाधिकारी की ओर से पार्किंग से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग को वन भूमि से जुड़े मामलों की स्पष्ट जानकारी न देने पर सख्त चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें शीघ्र संबंधित विभाग को हस्तांतरित किया जाए। साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग को कहा कि जिन पार्किंगों की डीपीआर तैयार नहीं हुई है, उसकी कार्रवाई तेजी से पूरी करें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को नगर क्षेत्र में पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने निर्देश दिए। कहा कि पार्किंग निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।