फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DM sir, school children are getting hurt by the bushes growing on Highway-32.

Pauri News: डीएम साहब, राजमार्ग-32 पर उगीं झाड़ियों से चोटिल हो रहे स्कूली बच्चे

Wed, 04 Dec 2024 11:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
DM sir, school children are getting hurt by the bushes growing on Highway-32.

विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय की तहसील में आयोजित तहसील दिवस में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, पानी आदि बुनियादी समस्याएं छायी रहीं। फरियादियों ने जिला स्तरीय अफसरों के समक्ष 28 शिकायतें दर्ज कीं। डीएम ने सभी शिकायतों को सुनकर अफसरों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने तहसील दिवस में अनुपस्थित रहने पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का स्पष्टीकरण तलब किया है। जबकि जनहित के कार्यों में लापरवाही पर पीएमजीएसवाई के एई व जेई के वेतन आहरण पर रोक लाने के निर्देश दिए हैं।मंगलवार को सदर तहसील प्रांगण में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की। उन्होंने पिछली तहसील दिवस में दर्ज 18 शिकायतों की भी समीक्षा की। तहसील दिवस की शुरुआत में डीएम ने पालिका पौड़ी के सार्वजनिक शाैचालयों की स्थिति पर चिंता जताई। इस मौके पर धनाऊ मल्ला निवासी कमल रावत ने कोट ब्लॉक के मंजेड़ी- गैंडखाल मोटर मार्ग की बदहाली व डांडानागराजा क्षेत्र में बिजली के सिंगल फेस लाइन से हो रही दिक्कतों से अफसरों को अवगत कराया।
कल्जीखाल ब्लॉक के घंडियाल निवासी जगमोहन डांगी ने पंचायतों में निर्मित स्वागत द्वार निर्माण की शिकायत व राज्य राजमार्ग 32 कांसखेत-सतपुली मार्ग पर झाड़ियों से आम राहगीरों की दिक्कतों से रूबरू कराया। कहा कि इस मार्ग पर जीआईसी बिलखेत, कांसखेत आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। जिससे कई बार बच्चे झाड़ियों से चोटिल भी हो रहे हैं। इस पर डीएम ने लोनिवि के अभियंताओं के तत्काल मौका मुआयना कर समस्या निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

ग्रामीण धीरेंद्र सिंह ने घंडियाल- दरमोट पेयजल समस्या, प्रदीप नेगी ने पिनानी - गढ़कोट मोटर मार्ग, गणेश नेगी ने घोड़ीखाल- डुंगरी मोटर मार्ग बीते 13 अगस्त से बंद पड़े होने की शिकायत की। जबकि सितोनस्यूं के कांतुलाल ने आवास निर्माण, देवल कोट के नितिन कुमार ने मोटर मार्ग मरम्मत, गौरव असवाल, संगीता देवी, विक्रम सिंह, संदीप रावत, दिनेश बिष्ट व प्रमोद रावत ने बंदरो व जंगली जानवरों से निजात दिलाने ने की मांग की। इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरूद्ध, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दफ्तर से नदारद बीईओ कोट की होगी जांच

तहसील दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कोट के दफ्तर से नदारद रहने पर डीएम डॉ. चौहान ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में शिकायतकर्ता बलवंत पंवार ने आरोप लगाया कि बीईओ कोट अक्सर दफ्तर से नदारद रहती हैं। केवल वेतन आहरित के लिए दफ्तर पहुंंचती हैं। जहां हस्ताक्षर पंजिका में पूरे माह का हस्ताक्षर करने के बाद भ्रमण के नाम पर घर चली जाती हैं।

हरिद्वार निवासी दीप्ति मार्च 2024 से कोट में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आरोप लगाया कि बीईओ को विभागीय अफसरों का संरक्षण प्राप्त है। मामले में डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बीईओ के वेतन आहरण पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed