{"_id":"5f70c27e8ebc3e9ba007c3ab","slug":"dm-expressed-displeasure-over-not-giving-information-related-to-covid-in-time-pauri-news-drn3573683144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल श्रीकोट के चिकित्सा अधीक्षक का स्पष्टीकरण हुआ तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल श्रीकोट के चिकित्सा अधीक्षक का स्पष्टीकरण हुआ तलब
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक का जवाब तलब
कोविड से जुड़ी जानकारी समय से नहीं देने पर डीएम ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक ( एमएस) को कोविड से जुड़ी जानकारी समय पर वॉररुम व प्रशासन को नहीं देनी भारी पड़ गई है। कोविड काल में कार्य के प्रति हीलाहवाली बरतने पर जिलाधिकारी ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक का स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी किया, जिसमें बेस अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोविड 19 से संबंधित सूचनाएं तय समय पर वार रूम व प्रशासन को समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने की बात कही है। वॉररुम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बेस अस्पताल से समय पर सूचना नहीं मिलने से पोर्टल पर तय समय पर सूचनाएं भी अपडेट नहीं हो पा रही है। इसके अलावा समीक्षा के दौरान पाया गया कि प्रतिदिन होने वाले रैपिट एंटीजन टेस्ट व संदिग्ध रोगियों के होम आइसोलेशन किए जाने की सूचना नियमित रुप से नहीं मिल रही है। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।