फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   DM and SSP pleaded to find daughter-in-law and grandson

डीएम व एसएसपी से लगाई बहु व पोता खोजने की गुहार

Mon, 26 Aug 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
DM and SSP pleaded to find daughter-in-law and grandson
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर एक बुजुर्ग महिला ने डीएम व एसएसपी से बहू व पोता खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सोमवार को बुजुर्ग महिला बेटे अरविंद रावत के साथ मुख्यालय पौड़ी पहुंची। यहां डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल से बुजुर्ग महिला ने बहू व पोता खोजने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने उन्हें एसएसपी पौड़ी के पास भेजा, जहां एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बुजुर्ग महिला से मामले की जानकारी ली। महिला ने बताया कि उनका मूल गांव अल्मोड़ा जिले का गुलार गांव तहसील सल्ट मोलेखाल है। वर्तमान में पूरा परिवार हरिद्वार में रहता है। कहा कि बेटे अरविंद का विवाह आठ वर्ष पहले धुमाकोट तहसील के सुनवर्मा जमरिया गांव से हुआ। विगत 21 जुलाई को बहू पांच वर्षीय बच्चे के साथ मायके गई। वह 21 जुलाई को मायके से हरिद्वार के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि धुमाकोट थाने में गुमशुदगी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला हरिद्वार का बताते हुए तहरीर लेने से मना कर दिया। कहा कि हरिद्वार में गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन वहां भी पुलिस ने तहरीर नहीं ली। बुजुर्ग महिला ने कहा कि वापस धुमाकोट आकर बेटे ने बहू की गुमशुदगी 29 जुलाई को दर्ज कराई, लेकिन अभी भी बहू व पोते का कही कोई अता पता नहीं चल पाया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मोबाइल नंबर से लापता महिला की अंतिम लोकेशन लुधियाना मिली है, लेकिन अब महिला ने मोबाइल स्वीच ऑफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उधर थानाध्यक्ष धुमाकोट प्रमोद उनियाल ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। महिला 21 जुलाई को लापता हुई है, जबकि महिला का प्रेमी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी 23 जुलाई को दिल्ली में पहले ही गुमशुदगी दर्ज है।

विवाहिता लापता, गुमशुदगी दर्ज
पौड़ी। जिले के थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव की विवाहिता लापता हो गई है। पुलिस ने पति की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार थाना पैठाणी के एक गांव की महिला विगत 11 अगस्त को घर से मायके को निकली, लेकिन वह न तो मायके पहुंची और न ही घर लौटी। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इस पर महिला के पति ने थाना पैठाणी में तहरीर दी। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed