फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Dhikwalgaon Pumping Drinking Water Scheme Dedicated to Public

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

Sat, 25 Jan 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Dhikwalgaon Pumping Drinking Water Scheme Dedicated to Public
श्रीनगर। विकास खंड मुख्यालय खिर्सू में ढिक्वालगांव पंपिंग पेयजल योजना, बासा होम स्टे, पर्यटक सूचना केंद्र का लोकार्पण और फर्नीचर वितरण व बासा एंगलिंग कैंप व्यासघाट का शिलान्यास हो गया है। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आना था, लेकिन वह मौसम की खराबी के कारण नहीं आ पाए। इसके चलते उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने उक्त योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर सहकारिता, समाज कल्याण विभाग और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के चेक भी दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते वह नहीं आ पाए। इसके चलते उन्होंने जनता को फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए खिर्सू न पहुंचने पर खेद जताया। उन्होंने पेयजल योजना व होम स्टे के लिए लोगों को बधाई दी। साथ ही धन सिंह और जिलाधिकारी पौड़ी धिराज सिंह गर्ब्याल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि धन सिंह रावत ने कहा था कि पानी ढो-ढोकर महिलाएं परेशान हैं। अब लगभग 27 करोड़ की योजना से जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द प्रदेश में अन्य जगहों पर भी बासा होम स्टे खोले जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द वह खिर्सू आएंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र खिर्सू ब्लॉक के स्कूल चटाई मुक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि खिर्सू के जो छह गांव पेयजल योजना से वंचित रह गए हैं, उनको भी ढिक्वाल गांव योजना से जोड़ा जाएगा। सुमाड़ी में स्वीकृत एनआईटी और उत्तराखंड के लिए 22 करोड़ की लागत से पेयजल योजना का जल्दी शिलान्यास होगा। उन्होंने कहा कि सिताकोटी में बनने वाले मंदिर के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री ने भी सहयोग करने की बात कही है। इस मौके पर सहकारिता विभाग की ओर से 10 स्वयं सहायता समूहों को 5-5 लाख रुपये के चेक, कृषि विभाग की ओर से फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के लिए दो समूहों को 80 फीसदी अनुदान पर चार लाख के चेक और 10 बालिकाओं को कन्याधन योजना के तहत 50-50 हजार के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, दर्जा धारी अतर सिंह असवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री, संपत सिंह व रमेश मंद्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भवानी गायत्री ने निमंत्रण पत्र में नाम न होने पर नाराजगी जताई।
रात को घर में रुकने को कहते हैं ‘बासा’
श्रीनगर। शनिवार को बासा होम स्टे का विधिवत लोकार्पण हो गया। ‘बासा’ स्थानीय भाषा में घर में रात को रुकने को कहते हैं।
जिला योजना में ब्लॉक मुख्यालय के ग्वाड़ गांव में 63 लाख की लागत से चार कमरों का पहाड़ी घर और पर्यटक आवास गृह का निर्माण किया गया है। इस घर को 11 महिलाओं का समूह संचालित कर रहा है। इस मौके पर दो यात्रियों को भी सम्मानित किया गया।।

जिला अधिकारी धिराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि महिलाओं को मुनस्यारी में ट्रेनिंग दी गई है। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं को फाइव स्टार होटल में भी ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि बासा दो फेज के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिससे 10 कमरों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed