फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Devprayag CHC receives National Kayakalp and Eco-friendly Award.

Pauri News: देवप्रयाग सीएचसी को मिला राष्ट्रीय कायाकल्प व इको-फ्रेंडली अवॉर्ड

Mon, 31 Aug 2026 04:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
Devprayag CHC receives National Kayakalp and Eco-friendly Award.
देवप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कायाकल्प पुरस्कार एवं इको-फ्रेंडली फैसिलिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि अस्पताल परिसर में उत्कृष्ट स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, बेहतर रखरखाव और पर्यावरण-अनुकूल व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिया गया है। इन पुरस्कारों के लिए स्वास्थ्य संस्थानों का तीन चरणों में मूल्यांकन किया गया जिसमें स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, मरीज सुविधाओं और पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय मानकों पर सीएचसी देवप्रयाग का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस सफलता पर टिहरी गढ़वाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने पूरी टीम को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed