फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Devbhoomi will be developed as a sports ground: District Magistrate

देवभूमि खेल भूमि के रूप में विकसित होगी: जिलाधिकारी

Fri, 24 Jan 2025 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi will be developed as a sports ground: District Magistrate

विज्ञापन
पौड़ी। 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी पौड़ी मुख्यालय पहुंचते ही खिलाड़ी व स्थानीय लोग खुशी से उछल पड़े। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के साथ ही आमजन भी मौली व मशाल के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। इस दौरान नगर में शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी के आगमन पर जिला प्रशासन व कई स्कूलों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एजेंसी चौक से मौली व मशाल को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। इस दौरान मौली व मशाल एजेंसी चौक से होते हुए बस स्टेशन, धारा रोड़, अपर बाजार से सीधे रांसी स्टेडियम पहुंचे। मौली व मशाल के साथ रांसी स्टेडियम में हजारों लोग आए। वहीं खेल प्रेमियों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहित होकर शुभंकर मौली के साथ सेल्फियां भी ली और रांसी स्टेडियम भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन


वहीं, जिलाधिकारी डॉ. चौहान ने रांसी स्टेडियम में दीप प्रज्वलन के साथ राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी का औपचारिक अनावरण करते हुए पांडवाज शो का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का मौका मिलना हम सबके लिए गर्व की बात है। इससे हमारी देवभूमि आगे खेल भूमि के रूप में विकसित होगी। उन्होंने कहा जिला प्रशासन जनपद में खेल सुविधाओं को विकसित करने के लिए सभी प्रयास कर रहा है और हमारा मकसद खेल प्रतिभाओं को आगे लाना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




38वें राष्ट्रीय खेलों की शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी पौड़ी मुख्यालय के आगमन पर रांसी स्टेडियम में पांडवाज शो का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पांडवाज टीम द्वारा गाए गीतों पर लोग जमकर थिरके। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मौली के साथ खूब सेल्फियां भी ली। इसके बाद पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के बाद मौली व मशाल श्रीनगर के लिए रवाना हुई।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र सिंह फोनिया, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत काला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह आदि मौजूद रहे।




शहर में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली



38वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर मौली व मशाल तेजस्विनी मुख्यालय पौड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एजेंसी चौक से मतदाता रैली को रवाना किया। इस दौरान मतदाता जन जागरूकता रैली एजेंसी चौक से बस अड्डा, धारा रोड़, अपर बाजार से रांसी स्टेडियम पहुंची। रैली में शामिल विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राएं व स्थानीय लोगों ने आने वाले चुनावों में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने रांसी स्टेडियम में निर्वाचन विभाग के तत्वाधान में सभी निर्वाचनों के साथ ही आगामी चुनावों में मतदान का उपयोग करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed