फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demanding a road for 12 years, villagers sent a memorandum to the Prime Minister

Pauri News: 12 साल से सड़क की मांग, ग्रामीण ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sat, 09 May 2026 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 09 May 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Demanding a road for 12 years, villagers sent a memorandum to the Prime Minister
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे विकासखंड कोट की दानोधार-बसंतपुर-क्वालासारी मोटर मार्ग का करीब 12 वर्ष बाद भी डामरीकरण नहीं हो पाया है। कच्ची सड़क के कारण दानोधार, भंडालु, डुंगलाधार, बसंतपुर बिडिंग, अंबेडकर नगर, भुतनिशी और क्वालासारी गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसंतपुर निवासी सुरेंद्र सिंह नयाल ने बताया कि सड़क बनने के बाद से अब तक डामरीकरण नहीं हुआ, जिससे वाहन चालक गांवों तक आने से कतराते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर सड़क सुधारीकरण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, सांसद, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन को कई बार पत्र भेजे जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed