फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to remove liquor shop

Pauri News: शराब की दुकान हटाने की मांग

Sat, 15 Jul 2023 04:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove liquor shop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। नगर पालिका देवप्रयाग के सौड़ गांव के ग्रामीणों ने शराब की दुकान खोले जाने पर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने डीएम पौड़ी से मुलाकात कर शराब की दुकान हटाने की मांग की।

शनिवार को देवप्रयाग के नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल के नेतृत्व में सौड़ गांव के ग्रामीण डीएम कार्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें पालिकाध्यक्ष कोटियाल ने बताया कि नगर पालिका देवप्रयाग के वार्ड नंबर चार के धनेश्वर वार्ड में रातों-रात अवैध रूप से शराब की दुकान खोली गई। जिससे सौड़ गांव की महिलाओं में भारी रोष व्याप्त है। बताया कि पहले से ही देवप्रयाग में शराब की दुकान संचालित हो रही है। साथ ही देवप्रयाग का धार्मिक क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान है। लिहाजा उक्त शराब की दुकान को न खोला जाए। उन्होंने डीएम से तत्काल इस मामले में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। डीएम से मिलने वालों में देवेश्वरी, राखी, मकनी, अनुसूया, आशा, मंजू, दीपक बिष्ट, रघुबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed