फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand to give list of card holders

कार्डधारकों की सूची देने की मांग

Thu, 27 Jan 2022 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Demand to give list of card holders
प्रधान संगठन विकास खंड कीर्तिनगर ने एसडीएम के माध्यम से जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजकर राशन कार्ड धारकों की सूची उपलब्ध करवाने की मांग की है। कहा कि आज भी गांव में कई पात्र परिवारों को सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकसाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व विभाग की ओर से राशन कार्डों को ऑनलाइन किए जाने के लिए जमा करवाया गया था, लेकिन आज तक ग्रामीणों को राशन कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। जिससे उन्हें कई सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए खाद्यान्न कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। साथ ही गांव में अधिकतर पात्र परिवार आज भी सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित हैं। जबकि कई अपात्र लोगों को योजना में शामिल किया गया है। कुकसाल ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी से ग्राम प्रधानों को उपभोक्ताओं की सूची, मूल्य एवं मात्रा आदि जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed