फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   demand to arrest criminals.

हत्यारोपियों को न पकड़ा तो 24 को चक्का जाम

Sun, 19 Mar 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी।
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी। Updated Sun, 19 Mar 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन

पाबौ बालीकंडास्यूं पट्टी के चिपलेश्वर महादेव मंदिर में आठ फरवरी को पुजारिन की हत्या का मामला एक बार फिर गरमा गया है। राठ क्षेत्रवासियों ने रविवार को बैठक आयोजित कर 24 मार्च से अनिश्चित चक्का जाम करने की योजना बनाई है। उन्होंने पुलिस पर जहां धीमी जांच करने का आरोप लगाया है, वहीं इस मामले को सीबीआई/सीआईडी को देने की मांग की है। इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी को भी शिकायत भेजी है। 

विज्ञापन


पुलिस की धीमी कार्रवाई के विरोध में 16 फरवरी को बैठक आयोजित करके 20 फरवरी को चिपलघाट हनुमान मंदिर के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने आश्वासन दिया था कि हत्या के आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जाम खोला गया। पुलिस 8-10 लोगों को थाने ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया। अब पुलिस यह भी पता नहीं कर पाई है कि हत्या के पीछे क्या कारण थे। इस मौके पर आशा देवी, राजेश्वरी देवी, राजमती देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, साकंबरी देवी, सौणी देवी, दीपा देवी, बुद्धि देवी, जानकी पांडेय, गरिमा, लक्ष्मी दत्त पांडेय, बम-बम महाराज, बचन सिंह, उम्मेद सिंह, कबोतरी देवी, खुशहाल सिंह, कलेश्वर सिंह, राजे सिंह व दिगंबर प्रसाद भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed