फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for return of security deposit for Panchayat elections

Pauri News: पंचायत चुनाव की जमानत राशि लौटाने की मांग

Wed, 04 Dec 2024 11:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for return of security deposit for Panchayat elections

विज्ञापन
पौड़ी। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया, लेकिन हारे हुए जनप्रतिनिधियों को चुनाव की जमानत राशि नहीं लौटाई गई। डीएम को दिए ज्ञापन में धनाऊ मल्ला निवासी कमल सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2019 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हारे हुए प्रतिनिधियों की अभी तक जमानत राशि वापस नहीं हुई है। बताया कि पौड़ी ब्लॉक से करीब चार सौ से अधिक प्रतिनिधियों में सामान्य के तहत 1500 जबकि अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों को 750 रुपये की राशि जमा हुई थी। अनुमान के मुताबिक पौड़ी ब्लॉक को करीब चार लाख की राशि हारे हुए प्रतिनिधियों को वापस करनी चाहिए थी। लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी ब्लॉक इसे आज तक वापस नहीं कर पाया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम डॉ. आशीष चौहान ने ब्लॉक दफ्तर पहुंचकर पत्रावलियों का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने डीडीओ मनविंदर कौर को गहनता के साथ पत्रावलियों की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। सख्त हिदायत दी कि लेखाकार द्वारा मामले में वित्तीय अनियमितता मिली तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed