Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Demand for justice for Ankita, protest held in Gola Bazaar

Pauri News: अंकिता को न्याय की मांग, गोला बाजार में किया प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2026 04:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Demand for justice for Ankita, protest held in Gola Bazaar
श्रीनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के विरोध में शुक्रवार को श्रीनगर के गोला बाजार में जस्टिस फॉर अंकिता समिति की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई।
विज्ञापन

समिति ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने और अंकिता के माता-पिता के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुर्व्यवहार पर भी सवाल उठाए। समिति के सदस्यों ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे लोगों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। समिति के संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने कहा कि देहरादून से करीब 150 किलोमीटर दूर श्रीनगर में भी न्याय की मांग करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अंकिता के लिए न्याय की लड़ाई किसी राजनीतिक स्वार्थ से जुड़ी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा संघर्ष है। प्रदर्शन में मुकेश सेमवाल, नेहा, मोनिका और तन्मय सहित अन्य लोग शामिल रहे। समिति ने अंकिता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed