फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Delay in forest land related matters will not be tolerated: DM

वन भूमि से जुड़े मामलों में देरी नहीं की जाएगी बर्दाश्त : डीएम

Tue, 09 Dec 2025 04:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
Delay in forest land related matters will not be tolerated: DM
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी कक्ष में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वन भूमि से प्रकरण सीधे जनहित और विकास कार्यों से संबंधित हैं, इसलिए इनके निस्तारण में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को सभी लंबित प्रकरणों का विस्तृत परीक्षण करने व भौतिक सत्यापन कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने को कहा। जिन प्रकरणों में तकनीकी बाधाएं हैं, उनकी सूची तैयार कर समाधान के लिए प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। लोनिवि अधिकारियों को वन विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि वन भूमि से जुड़े मामलों का निस्तारण तेजी से हो सके। साथ ही वन विभाग को वन भूमि हस्तांतरण संबंधी गाइडलाइन सभी विभागों के साथ साझा करने को कहा। जिलाधिकारी ने वन विभाग को राजस्व विभाग के साथ मिलकर लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जीआईएस द्वारा लैंड बैंक का डेटा बनाया जाएगा। बैठक में डीएफओ अभिमन्यु सिंह, एडीएम अनिल गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वच्छ गंगा मिशन में कार्य समय से पूरा करें



पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को एनआईसी कक्ष में नमामि गंगे समिति की बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को स्वच्छ गंगा मिशन में समयबद्ध रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि पौड़ी में श्रीनगर मार्ग पर लीगेसी वेस्ट के संबंध में सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने नगर पालिका पौड़ी को तत्काल टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। थलीसैंण में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र की सैद्धांतिक स्वीकृत मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, एसीएमओ डॉ. पारुल गोयल, एसडीओ वन आयशा बिष्ट, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, पीएम स्वजल दीपक रावत, मुख्य कार्याधिकारी जिला पंचायत भावना रावत, नगर पालिका ईओ पौड़ी गायत्री बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नयार घाटी फेस्टिवल की तैयारियों में जुटा प्रशासन



पौड़ी। तीन दिवसीय नयार घाटी फेस्टिवल की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में तीन दिवसीय फेस्टिवल में शामिल की जाने वाली एमटीवी बाइकिंग, कयाकिंग, पैराग्लाइडिंग एवं एंगलिंग जैसी गतिविधियों को शामिल किए जाने पर चर्चा हुई।




जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पौड़ी और सतपुली को कार्यक्रम की तैयारी करने एवं रूपरेखा बनाने को कहा। उन्होंने बच्चों को भी साहसिक गतिविधियों में शामिल करने व उनके लिए विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। पर्यटन अधिकारी को पंजीकरण पोर्टल बनाने तथा प्रस्तावित तिथि को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के भी निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला विकास एवं पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एआरटीओ मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed