{"_id":"698dba4e6b656f0b5e0cf489","slug":"deepika-topped-in-speech-and-pawani-in-gk-pauri-news-c-51-1-pri1002-113197-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भाषण में दीपिका व जीके में पावनी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भाषण में दीपिका व जीके में पावनी रही अव्वल
Thu, 12 Feb 2026 05:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी नलाई में आयोजित संगोष्ठि में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कार देते अतिथि। स्रोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। समलौंण संस्था की पहल पर विकासखंड कल्जीखाल के जीआईसी नलाई में शैक्षिक उत्थान व पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक पौधरोपण करने को प्रेरित किया गया। इस मौके पर हुई भाषण प्रतियोगिता में दीपिका व सामान्य ज्ञान में पावनी ने बाजी मारी।
विद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी में पूर्व सैनिक/ग्राम प्रधान नलाई कोमल नेगी ने पर्यावरणीय असंतुलन से बिगड़ते पारिस्थिति तंत्र पर चिंता जताई। उन्होंने छात्रों से पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यावरण चेतना विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें दीपिका ने प्रथम, नीतू ने द्वितीय व करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान में पावनी नेगी ने पहला, नैन्सी ने दूसरा व पावनी कुमारी तृतीय रही। संस्था की राज्य संयोजिका सावित्री देवी म॑मगाईं ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार बांटे। उन्होंने गांव- घरों में हर पर्व व संस्काराें में समलौंण पौध लगाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। इस मौके पर जिला संयोजक पवन पटवाल, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, गणेश प्रसाद खंडूरी, सरपंच अजय नेगी, मनोज उनियाल आदि मौजूद रहे।