{"_id":"6929a80e1431f40cb2018909","slug":"deadline-fixed-for-jjms-pending-work-salary-will-stop-if-delayed-pauri-news-c-51-1-pri1002-112319-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जेजेएम के लंबित कार्यों की समय सीमा हुई तय, देरी हुई तो वेतन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जेजेएम के लंबित कार्यों की समय सीमा हुई तय, देरी हुई तो वेतन नहीं
Fri, 28 Nov 2025 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जेजेएम के लंबित कार्यों की समय सीमा हुई तय, विलंब होने पर रुकेगा वेतन
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जनपद में जल जीवन मिशन (जेजेएम) और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधूरे कार्यों को पूरा करने की समय सीमा तय कर दी है। डेडलाइन के अनुसार विभागाें को इन कार्यों को 31 दिसंबर तक पूरा कर रिपोर्ट साैंपनी होगी। लापरवाही पर डीएम ने संबंधित अफसरों के वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने योजनाओं की समीक्षा की। बताया कि जल निगम की करीब 12 पंपिंग योजनाओं का कार्य अभी तक 80 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। उन्होंने संबंधित उप जिलाधिकारियों को दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक मौके पर जाकर कार्य प्रगति का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चेतावनी देते हजुए कहा कि कार्य तय समय और गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित अफसरों के वेतन पर रोक लगाई जाएगी।
डीएम भदौरिया ने पूरी हो चुकी सभी पंपिंग योजनाओं से प्रत्येक गांव में हर एक नल में निर्बाध रूप से जलापूर्ति रखने को कहा। कहा कि गांवों में पानी की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं चाहिए। लापरवाही और बॉन्ड निरस्त करने वाले ठेकेदारों को जल निगम शीघ्र ही ब्लैकलिस्ट कर सूची उपलब्ध कराए। इस दौरान डीएम ने स्प्रिंग एंड रीवर रिज्युविनेशन अथॉरिटी (सारा) और जल शक्ति केंद्र के कैच द रेन कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सिंचाई, वन, पेयजल व कृषि विभाग की ओर से पोर्टल पर जल संरक्षण कार्यों को अपडेट न किए जाने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, ईई जल निगम नवनीत कटारिया, एसडीओ वन लक्की शाह आदि शामिल रहे।