फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cylinders have not been received for four months, wood is being brought from the forest to light the stove.

Pauri News: चार माह से नहीं मिले सिलिंडर, चूल्हा जलाने के लिए जंगल से ला रहे लकड़ी

Thu, 14 May 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 14 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Cylinders have not been received for four months, wood is being brought from the forest to light the stove.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। देवप्रयाग और कीर्तिनगर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार महीने से गैस सिलिंडर की आपूर्ति न होने पर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कुछ क्षेत्रों में दो, तीन व चार माह से गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि अधिकतर घरों में बुजुर्ग लोग ही हैं। सिलिंडर नहीं मिलने से उन्हें जंगलों से लकड़ी लानी पड़ रही है।
गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र संघ महासचिव व बडियारगढ़ क्षेत्र निवासी ऋतांशु कंडारी ने बताया कि कीर्तिनगर ब्लाॅक के लोस्तु-बडियारगढ़, सिल्काखाल, धारी ढुंडसिर, हिंसरियाखाल, अकरी बारजुला, नैथाणा, मुल्यागांव व देवप्रयाग ब्लॉक के हिंडोलाखाल, पौड़ीखाल, जामणीखाल, रणसोलीधार आदि क्षेत्रों में लोग गैस किल्लत से परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम कीर्तिनगर पंकज भट्ट से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि एसडीएम ने जिन क्षेत्रों में ज्यादा दिक्कत है वहां प्राथमिकता से सिलिंडर पहुंचाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


200 लोगों की लगी लाइन, बंटे 180 सिलिंडर
श्रीनगर। अल्केश्वर घाट के समीप पीपलचौरी स्थित भारत गैस वितरण केंद्र पर गैस के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब आठ बजे से ही लोग खाली सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े होकर वाहन आने का इंतजार करते रहे। इस दौरान हल्की बहस भी हुई। करीब 11 बजे गाड़ी पहुंची। वाहन में करीब 180 सिलिंडर थे जबकि मौके पर 200 से अधिक लोग। ऐसे में कुछ लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पाए। भारत गैस एजेंसी के प्रोपराइटर देवेंद्र खंडेवाल ने बताया कि श्रीनगर, श्रीकोट, स्वीत और मेन बाजार क्षेत्र समेत करीब 2100 उपभोक्ताओं को एजेंसी से गैस आपूर्ति की जाती है। हर माह 14 और 28 तारीख को गैस वितरण किया जाता है लेकिन बीच में सप्लाई बाधित रहने के कारण इस बार बैकलॉग बढ़ गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाई है उन्हें अगली सप्लाई पहुंचते ही दे दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed