{"_id":"6942eb2caadec97d4b07b48b","slug":"cultural-presentations-captivated-the-hearts-at-the-annual-festival-shrinagar-news-c-5-1-drn1019-859030-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Wed, 17 Dec 2025 11:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। सेंट थेरेसास स्कूल में बुधवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। चांदी की चोटियां चलीं सुवर्णता की ओर थीम पर आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि मेयर आरती भंडारी ने किया।
विद्यालय प्रबंधक फादर जॉनसन ने बताया कि वर्ष 1976 में स्थापित विद्यालय अब अपने स्वर्णिम वर्ष (गोल्डन जुबली) में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने इसका श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में सेंट थेरेसा के जीवन दर्शन को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर आधारित प्रस्तुति को भी खूब सराहा गया। इस अवसर पर कक्षा 10 और 12 के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में अभिनव जोशी, इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग से मयंक सिंह नेगी और वाणिज्य वर्ग से इशिका ढौंडियाल को सम्मान मिला।
विज्ञापन
वहीं कुमकुम लिंगवाल और आकांक्षा श्री रूपैन को एसटीएस खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर डिप्टी कमांडेंट अरुण बियाला (एसएसबी) और जयपाल सिंह नेगी (एसएचओ) रहे। अध्यक्षता विशप विंसेंट निलाईपरंबिल ने की। कार्यक्रम की संयोजक रीना चमोली और संध्या नेगी रहीं। समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।