{"_id":"62505f898eb14659c549166c","slug":"cuet-will-get-admission-in-colleges-and-institutes-affiliated-to-the-university-shrinagar-news-drn4085542103","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि से संबद्ध महाविद्यालयों-संस्थानों में सीयूईटी से मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि से संबद्ध महाविद्यालयों-संस्थानों में सीयूईटी से मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने स्पष्ट कर दिया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों से संबद्ध महाविद्यालयों/संस्थानों में भी सीयूईटी (विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के माध्यम से प्रवेश होगा। यूजीसी की गाइडलाइन जारी होने के बाद एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि ने समस्त संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों को पत्र जारी कर दिए हैं।
यूजीसी ने आगामी शिक्षण सत्र 2022-23 से देश भर के यूजीसी वित्त पोषित केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एक ही प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के जरिए स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन देने का निर्णय लिया है। इससे छात्र एक ही परीक्षा के माध्यम से मेरिट के मुताबिक अपने पसंदीदा संस्थान में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, गढ़वाल विवि ने स्नातकोत्तर स्तर भी सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
सीयूईटी का जिम्मा एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) को दिया गया है। इसके लिए 6 अप्रैल से एनटीए की वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in पर पंजीकरण शुरू हो गया है। छात्र-छात्राएं 30 अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं। खास बात यह है कि अब तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि विवि से संबद्ध महाविद्यालय/संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश होगा या नहीं। इस पर विवि ने 6 अप्रैल को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है। विवि के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट ने बताया कि यूजीसी के पत्र के अनुसार विवि से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों/संस्थानों में भी सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश अनिवार्य किया गया है। प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही विश्वविद्यालय परिसरों / संबद्ध महाविद्यालय / संस्थानों में स्नातक/स्नातकोत्तर में प्रवेश दिया जाएगा।