Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CUET entrance examination center built in Chauras campus of Garhwal University

Pauri News: गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में बनाया गया सीयूईटी प्रवेश परीक्षा का केंद्र

Wed, 10 Apr 2024 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 10 Apr 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
CUET entrance examination center built in Chauras campus of Garhwal University
प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि पांच अप्रैल को हो गई है समाप्त
विज्ञापन

श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में इस बार छात्रों को सीयूईटी परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। विवि ने इसके लिए डेढ़ सौ कंप्यूटर की लैब तैयार की है। परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी तरह की तकनीकी दिक्कत न हो इसके लिए विवि की ओर से पूरी तैयारियां की गई है।
सीयूईटी यूजी में प्रवेश के लिए इस बार प्रवेश परीक्षा होगी। विवि के सीयूईटी नोडल अधिकारी प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकरण पांच अप्रैल तक मांगे गए थे। छह से आठ अप्रैल तक पंजीकरण फार्म में संशोधन करने की तिथि निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा की तिथि, प्रवेशपत्र एवं परीक्षा सेंटर से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जानकारी के लिए छात्र एनटीए की वेबसाइट http://exams.nta.ac.in देख सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत वर्ष छात्रों को हुई दिक्कतों को देखते हुए चौरास परिसर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके लिए डेढ़ सौ कंप्यूटर की लैब तैयार की गई है। इससे छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। बता दें कि गत वर्ष छात्रों को सीयूईटी की परीक्षा देने अन्य राज्यों में बने केंद्रों में जाने व प्रवेश पत्र परीक्षा एक दिन पहले मिलने से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस समस्या को देखते हुए विवि ने छात्रों को रिक्त सीटों पर मेरिट के आधार पर प्रवेश की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून के द्वितीय सप्ताह में होगी पीजी प्रवेश परीक्षा
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि इस बार पीजी में प्रवेश के लिए स्वयं की प्रवेश परीक्षा कराएगा। इसके लिए आगामी 15 अप्रैल से पीजी प्रवेश परीक्षा के आवेदन फार्म जारी किए जाएंगे। जून द्वितीय सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है। विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि इस संदर्भ में संबंद्ध महाविद्यालयों के साथ भी बैठक हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed